फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हादसा: गिरिराज परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैक्टर से टकराया, एक युवक की मौत, 14 घायल

Wed, 18 Aug 2021 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

घायलों को गोवर्धन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन से गिरिराज परिक्रमा कर लौट रहे टेंपो सवार श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित गिरिराज बगीचा के समीप टेंपो की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टेंपो में 15 श्रद्धालु सवार थे। एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र से 15 श्रद्धालुओं का एक दल टेंपो से गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा के लिए आया था। परिक्रमा लगाने के बाद श्रद्धालु टेंपो में सवार होकर बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे। गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर गिरिराज बगीचा के समीप सामने से ज्वार लेकर आ रहे ट्रैक्टर से टेंपो टकरा गया। हादसे में पुष्पेंद्र (25) पुत्र शिवकुमार मंगोर्रा थाना अछनेरा की मौके पर मौत हो गई। कमलकिशोर, चंद्रमोहन, मोहित, भोला, रवि, विष्णु, विश्वनाथ, अभिषेक, अंशुल, चंद्रपाल, दीपक, विजय सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों को गोवर्धन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ते हैं लोग
धार्मिक दृष्टि से प्रदेश सरकार ने गोवर्धन को तीर्थस्थल घोषित कर रखा है। यहां दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु भक्त गिरिराज परिक्रमा को आते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में व्यवधान के चलते श्रद्धालु भक्त सड़क हादसों के शिकार हो जाते हैं। गोवर्धन में उचित उपचार न मिलने के अभाव में श्रद्धालु दम तोड़ देते हैं। गोवर्धन में एक मात्र सरकारी अस्पताल है। यहां न कोई आइसोलेशन रूम है और न ही ऑक्सीजन मशीन की व्यवस्था, अस्पताल में एक्सरे मशीन तक नहीं है। क्षेत्रीय विधायक और सांसद भी स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अशांति का आगरा पर असर: सूखे मेवे के दाम तीन दिन में 300 रुपये तक बढ़े

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें