फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी के साथ तमंचे के बल पर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि 26 दिसंबर की देर शाम एक किशोरी शौच करने गई हुई थी। तभी रास्ते में गांव का युवक मिल गया। युवक तमंचे के बल पर किशोरी को खेत में खींचकर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आरोप युवक मौके से फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें