फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक होटल में काम करता मिला किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक होटल पर काम करते मिले किशोर को पुलिस ने माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल देख उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी एक व्यक्ति का 13 वर्षीय पुत्र चार दिन पूर्व परिजन की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो परिजन ने पुलिस में शिकायत की। कस्बा प्रभारी आदेश भारद्वाज को बृहस्पतिवार को बच्चा बेवर के एक होटल पर काम करते हुए मिल गया। बच्चे ने बताया कि वह नाराज होकर घर से चला आया था। पुलिस ने माता-पिता को बुलाने के बाद बच्चे को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। बच्चे को देख माता पिता के चेहरे पर मुस्कान आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें