फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। मैनपुरी मार्ग पर गांव असेंधी के पास बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव असेंधी निवासी 60 वर्षीय सत्यवती चौहान बुधवार की शाम पति इंद्रपाल के लिए खाना लेकर खेत की ओर जा रहीं थीं। वह जब मैनपुरी-किशनी मार्ग पर सड़क किनारे पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार शराब के नशे में था। उसे घायल अवस्था में एंबुलेंस में भेजा लेकिन वह रास्ते में कहीं गायब हो गया। वृद्घा के परिजन शिवनाथ का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें