फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़े की जांच करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर के गांव रामगंज निवासी एक युवक ने मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। एक ही कार्य का भुगतान दो ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने की उन्होंने शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुुख्य विकास अधिकारी ने दो अधिकारियों की समिति गठित कर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला विकास खंड घिरोर और मैनपुरी की दो पंचायतों से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश ने मुख्य विकास अधिकारी से की गई शिकायत में बताया था कि विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत विधूना के रोजगार सेवक विजय सिंह ने बिना किसी के कार्य के ही 83 हजार रुपये निकाल लिया।
बाद में इस कार्य को पक्की सड़क व गांगसी नहर के नीचे के खेत में नाली खोदाई के नाम से दर्शाया गया है। लेकिन वास्तव में ये कार्य विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा द्वारा 89 हजार की लागत से कराया गया है। ऐसे में विधूना के रोजगार सेवक ने फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

इसमें जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह और सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारी अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को एक सप्ताह में सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें