फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षिकाएं अपने अधिकारों को पहचानें- रीनू वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन कंपाउंड में मंगलवार को महिला शिक्षक संघ का सम्मेलन हुआ। संगठन ने अपना प्रथम स्थापना दिवस भी मनाया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रीनू वर्मा ने कहा कि शिक्षिकाएं अपने अधिकारों को पहचानें और अपनी पहचान बनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष रीनू वर्मा, मंडल महामंत्री रूबी शाक्य, जिला मंत्री सुधा अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री संध्या सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। रीनू वर्मा ने कहा कि आज के दिन ही महिला शिक्षक संघ की स्थापना की गई थी। मंडल महामंत्री रूबी शाक्य ने कहा कि हम अपने संगठन को मजबूत करें। महिलाएं जब अपनी बात कहने में सक्षम होंगी तो उन्हें दूसरों की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष मंजू भारती ने कहा कि वह जनपद में महिला शिक्षिकाओं का साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम में संध्या सिंह, शशि यादव, अंजू शाक्य, हिमांशी, पुष्पलता, स्वाति सिंह, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें