कासगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देते माध्यमिक शिक्षक।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने लंबित 18 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अलोक दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाए, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा अनुमन्य हो। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर पारिश्रमिक दिया जाए। बढ़ती महंगाई भत्ते की किस्तों को वापस किया जाय। स्थानांतरण की नीति का सरलीकरण किया जाए। विद्यालयों में कार्यरत तथा व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक के समान मानदेय दिया जाए।
विनियमितीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाय। सामूहिक बीमा फिर से शुरू किया जाए। जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 यथावत रहे। प्रोन्नत वेतनमान से स्नाकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त की जाए। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों को भी उठाया। धरना कर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष देवी सिंह, हरी सिंह, एदल सिंह, संयोजक संघर्ष समिति सत्यप्रकाश मिश्रा, वीरेंद्रपाल द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।