आगरा के एत्मादपुर के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी, एत्मादपुर के कार्यालय में तैनात कर्मचारी की बेटी को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। मामले की शिकायत बरहन थाने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई। आरोपी शिक्षक ने माफी मांगकर थाने में समझौता कर लिया लेकिन बीएसए ने मामले में जांच कमेटी गठित बिठा दी है।