फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, परिवार में मचा कोहराम; कपड़ों से हो सकी पहचान

Thu, 31 Jul 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। कपड़ों और दस्तावेज से उनकी पहचान हो सकी। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पैंट की जेब से मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान पुष्पांजलि वाटिका निवासी सौरभ शर्मा (36) के रूप में हुई। वह निजी स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों ने फिलहाल किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुष्पांजलि वाटिका सिकंदरा निवासी सौरभ शर्मा (36) एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार को सुबह घर से निकले थे। शाम 4 बजे पुलिस ने फोन कर परिजन को सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैक पर उनका शव मिलने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। सौरभ का शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़ा था।

परिजनों ने कपड़े व शव के पास मिले दस्तावेज से सौरभ की पहचान की। परिजन का कहना है कि सौरभ वहां कैसे पहुंचा। इस बात का किसी को अंदाजा नही है। किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें