फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक मिजाज प्रधानाचार्य: शिक्षिका से मांगते हैं सेल्फी, कहते हैं हीरोइन; पीड़िता ने एडी बेसिक से की शिकायत

Sun, 21 May 2023 07:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्रधानाचार्य की हरकतों से परेशान शिक्षिका ने एडी बेसिक से शिकायत की है। बताया कि एक बार धोखे से प्रधानाध्यापक ने फोटो खींच लीं, पता चलने पर उन्होंने आपत्ति जताई तो फोटो डिलीट कर दिया। 
 
विज्ञापन
आशिक मिजाज प्रधानाचार्य। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सरकारी पत्रावलियों में वह शिक्षक हैं, मगर उनका कृत्य बच्चों के सामने मिसाल नहीं बल्कि सवाल खड़े कर रहा है। उनकी निगाहें स्कूल में तैनात शिक्षिकाओं को तलाशती रहती हैं। जो शिक्षिका पसंद आती है उसे वो हीरोइन कहकर बुलाते हैं, उसकी सेल्फी मांगते और कहते हैं कि तुम मुझे अच्छी लगती हो। ऐसी ही एक परेशान शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक की हरकतों का पुलिंदा लिख मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक से शिकायत की है। आरोपी को कठोर दंड देने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन

एडी बेसिक से की शिकायत 

शनिवार को एडी बेसिक कार्यालय पहुंची पीड़ित शिक्षिका विकास खंड बिचपुरी के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनका आरोप है कि प्रधानाध्यापक उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। शुरुआत में वह नजरअंदाज करती रहीं। अब हालात ये हैं कि कभी कहते हैं कि तुम दक्षिण भारत की हीरोइन लगती हो तो कभी कहते हैं तुम मुझे अच्छी लगती हो। एक बार धोखे से प्रधानाध्यापक ने फोटो खींच लीं, पता चलने पर उन्होंने आपत्ति जताई तो फोटो डिलीट कर दिया। शिक्षिका का कहना है कि पूर्व में भी वो प्रधानाध्यापक की मौखिक शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - Rajiv Gandhi Death Anniversary: आगरा में रात को राजीव गांधी ने की थी चुनावी जनसभा, पांच दिन बाद हो गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए दिए गए आदेश

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेशचंद का कहना है कि शिकायत मिली है, प्रकरण की जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से करा रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें