फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बना हैवान: होमवर्क देने के लिए रोकी छात्रा, फिर की ऐसी हैवानियत; स्कूल जाने से कांप रही मासूम

Sat, 08 Apr 2023 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

छात्रा स्कूल न जाने की जिद कर रही थी। इस पर मां ने जब उससे पूछा तो वो कांप उठी। फिर उसने शिक्षक द्वारा खुद के साथ की गई सारी करतूत बताई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक शिक्षक ने स्कूल में ही कक्षा चार की छात्रा से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना की जानकारी तब हुई, जब मासूम स्कूल जाने 
विज्ञापन

के नाम पर कांप उठी। घरवालों को शक हुआ तो बेटी से प्यार से पूछा। इसके बाद पूरी सच्चाई सामने आई। छात्रा की मां ने शिक्षक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षक ने विद्यालय में ही छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया।

होम वर्क देने के लिए रोकी थी छात्रा

पीड़िता की मां का आरोप है कि चार अप्रैल को बेटी रोजाना की तरह निजी विद्यालय पढ़ने गई थी। दोपहर में करीब एक बजे विद्यालय की छुट्टी हो जाती है। छुट्टी के बाद शिक्षक प्रमोद उर्फ पीके यादव ने बेटी को गृहकार्य (होम वर्क) देने के लिए रोक लिया। इसके बाद शिक्षक ने बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ की और बाद में दुष्कर्म किया। बेटी की चीख निकलने पर किसी के आने की आहट हुई तो शिक्षक मौके से भाग गया।

ये भी पढ़ें - बीवी से नाजायज संबंध का शक: तड़पा-तड़पा कर ली दोस्त की जान, आंख फोड़ी, सिर-पैर काटा, दी दुश्मनों से बदतर मौत
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बेटी ने स्कूल जाने से किया मना

लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच अप्रैल को बेटी ने विद्यालय जाने से इन्कार कर दिया। उससे पूछा तो अपने साथ हुई वारदात के बारे में उसने जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद बेटी को लेकर विद्यालय गई तो शिक्षक नहीं मिला। तब पति और बेटी के साथ उसके गांव धारिकपुर थाना बागवाला गई। यहां पर शिक्षक की पत्नी और पुत्र ने जातिसूचक गालियां दीं और धमकी देकर भगा दिया। मां का कहना है कि इस वारदात से पहले भी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई थी, यह बात अब बेटी ने बताई है।

ये भी पढ़ें - Success Story: शहर की शिक्षा नहीं थी आसान, मां की जिद ने दिव्या को बनाया डिप्टी कलेक्टर, किया UP-PCS टॉप
 

आरोपी शिक्षक फरार

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक पर विद्यालय में ही छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने और माता-पिता पर जातिसूचक गालियां देकर धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें