कासगंज। शनिवार को दोपहर के समय एक अनियंत्रित टैंकर पलटने के दौरान साइड से गुजर रहे बाइक सवार प्रोफेसर टैंकर की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंकर का परिचालक भी दुर्घटना में घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में घायलों का इलाज किया गया है।
बताया गया कि सोरोंजी की ओर से एक टैंकर आ रहा था। तभी बाइक से जा रहे नौरथा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र कुमार (32) निवासी मिशन चौराहा टैंकर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि प्रोफेसर नौरथा डिग्री कॉलेज से केए पीजी कॉलेज में लैक्चर के लिए जा रहे थे। गोरहा बाईपास पर यह हादसा हुआ। गंभीर अवस्था में प्रोफेसर को अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, टैंकर का परिचालक ओमप्रकाश निवासी बाड़मेर राजस्थान घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।