जानें पूरा प्रकरण
नगर निगम इंटर काॅलेज में डीएलएड परीक्षा का केंद्र था। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। एत्मादपुर ब्लॉक की शिक्षिका बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी दे रही थीं। पहली पारी की परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले उनके पति कॉलेज परिसर के अंदर आ गए थे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा का आरोप है कि वह कक्ष विशेष में शिक्षिका की ड्यूटी लगाने की मांग कर रहे थे। परीक्षा के दौरान विद्यालय के अंदर आने पर टोका तो अभद्रता कर दी। स्टाफ ने बाहर निकलने के लिए कहा तो मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला
मास्टर की चप्पल से की पिटाई
थाने में दी गई तहरीर
मामले में थाना ताजगंज में तहरीर दी गई है। वहीं इस संबंध में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. आईपीएस सोलंकी ने कॉलेज में तैनात पर्यवेक्षक रजनी सिंह से प्रकरण की आख्या मांगी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।