फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से रंजिश, सजा बेटी को: चार युवकों ने लूटी अस्मत, दरिंदगी से शर्मसार युवती ने लगाई आग; जल गई जिंदा

Sat, 08 Jul 2023 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

गांव के ही चार युवक पिता से रंजिश मानते थे, इसी की सजा बेटी को मिली। आरोपियों ने रास्ते में युवती को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके, इसके बाद युवती के साथ मारपीट भी की। इस घटना से शर्मसार युवती ने आग लगाकर खुद की जान दे दी। 
विज्ञापन
crime demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव के ही चार युवकों ने युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवकों ने युवती के साथ मारपीट भी की। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने शुक्रवार की रात अपने ही घर में डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए,  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पिता से चल रही थी रंजिश

बताया गया कि युवती के पिता की गांव के ही बलुआ, टिंकू, कल्लू और पांडा से रंजिश चल रही है। इस रंजिश में पूर्व में भी विवाद हो चुका है। कुछ दिन पूर्व युवती के पिता ने एक एफआईआर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के हौंसले बुलंद थे। आरोपियों ने युवती को छह जून की शाम को अकेला देखकर पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भी मन नहीं भरा तो उसे बुरी तरह से पीटा। 

ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला

रात में खुद को लगा ली आग 

इसके बाद युवती घर आ गई। उसने किसी से इस बात का जिक्र भी नहीं किया, लेकिन रात में उसने खुद को आग लगा ली। ये देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। युवती को गंभीर जली अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

ये भी पढ़ें - व्यापारी की घिनौनी हरकत: युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर सामने आई ऐसी करतूत; जानकर खौल उठेगा खून

जांच में जुटी पुलिस 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस ने युवती के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सुबह के समय युवती के पिता व परिजनों से मिले। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें - क्या थी मजबूरीः ताजमहल पर छोड़ दिया जिगर का टुकड़ा..., कौन थी वो बुर्के वाली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज 

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवती ने शुक्रवार की रात को डीजल डालकर स्वयं को आग लगा ली। परिजनों ने गावं के ही चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरी जांच पड़ताल कर रही है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें