TCS Manager Manav Sharma Case: टीसीएस मैनेजर की मौत के बाद एक के बाद एक कर कई राज खुलते जा रहे हैं। एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद टीसीएस मैनेजर की पत्नी ने अपने अतीत में हुई गलतियों के बारे में खुलकर बताया है। ये वीडियो मानव शर्मा की मौत से पहले का बताया जा रहा है।
TCS Manager Manav Sharma Suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। 6 मिनट 47 सेकंड के वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए और सरकार से पुरुषों के लिए भी सख्त कानून बनाने की अपील की। इस आत्महत्या के बाद अब उनकी पत्नी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानव शर्मा की पत्नी ने अपने अतीत के बारे में वो काला सच बताया है, जिसकी वजह से शायद मानव तनाव में आ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
डिफेंस कॉलोनी के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव की खुदकुशी की वजह पत्नी से रार को ही माना जा रहा है। मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस को मानव की बहन ने कई साक्ष्य मुहैया कराए हैं। इसमें एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें निकिता अपने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर पति से खेद जता रही हैं। माना जा रहा है कि पत्नी के इस कुबूलनामे के बाद ही मानव ने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। इस वीडियो में वे अभिषेक के साथ विवाह से पूर्व संबंध होने की बात कर रही हैं। वहीं अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगा रही हैं।
रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से हुई थी। वह पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। मानव ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी। टीसीएस कंपनी में वह रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। 24 फरवरी की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला था।
27 फरवरी को बहन ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला। जो मानव ने आत्महत्या करने से पूर्व बनाया था। अपनी मौत के लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी और ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मानव और निकिता के बीच विवाद की शुरुआत क्यों हुई। निकिता के विवाह पूर्व जिंदगी को लेकर भी मानव की बहन ने पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।
पुलिस को बहन ने बताया कि तीन जनवरी को एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी से भाई के पास एक मैसेज आया था। युवती ने मानव को उसकी पत्नी और साली के बारे में बताया था। इंस्टाग्राम पर आए इस मैसेज के बाद से ही मानव तनाव में रहने लगे। उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। शादी से पहले पत्नी ने बहुत कुछ छिपाया। उसी मैसेज के बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।
खुदकुशी के पहले प्रयास के बाद, परिजन समझाने गए थे मुंबई
मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा ने पुलिस को बताया कि भाई ने मुंबई में खुदकुशी का प्रयास किया था। जानकारी होने पर माता-पिता मुंबई गए थे। दो दिन साथ रहे। भाई और भाभी को समझाया। कहा कि पुरानी बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करें। इंस्टाग्राम पर मैसेज करने वाली युवती से मानव की बातचीत हुई। वह निकिता से सच जानना चाहते थे। निकिता ने भाई को धमकी दी थी कि दहेज के मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। निकिता ने मानव के सामने मुंबई में वीडियो में अपनी गलती स्वीकार की थी। पिछली जिंदगी के बारे में कुबूलनामा किया था। निकिता का वह वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ। वीडियो मानव के मोबाइल में था।
वीडियो को बनाया डिजिटल साक्ष्य
इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि मानव शर्मा ने मृत्यु पूर्व जो वीडियो बनाया था उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में लिखा जाएगा। वीडियो के आधार पर ही पुलिस उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्नी के साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। नए कानून में वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है।