फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax error found in gutkha trader

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के प्रदीप कुमार गुटखा कारोबारी के यहां केंद्रीय उत्पाद शुल्क निवारक शाखा एवं केंद्रीय वस्तु सेवाकर की टीम ने बुधवार की रात को छापा मारा। इस दौरान जीएसटी टीम के अधिकारियों को टैक्स में गड़बड़ी मिली। जीएसटी की टीम अलीगढ़ से यहां पहुंची। देर रात तक जांच पड़ताल हुई। स्टॉक का सत्यापन किया गया। इस सत्यापन में 84128 रुपये की कीमत का माल स्टॉक में कम पाया गया।
विज्ञापन

टीम के अधिकारियों ने कम माल पर 74033 रुपये की जीएसटी का कर आरोपित किया। केंद्रीय जीएसटी की पैनल्टी 11778 एवं स्टेट जीएसटी की पैनल्टी 11778 आरोपित की। सेंट्रल जीएसटी की निवारक शाखा के अधीक्षक प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि व्यापारी से कर अपवंचन की राशि व पेनल्टी की राशि जमा कराई गई है। इसी के साथ ही भविष्य में कर अपवंचन न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें