सावधान: झांसे में नहीं आएं
साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नए नंबर और नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बिजली बिल को अपडेट करने, बिल जमा नहीं होने का मैसेज भेजते हैं। यह भी लिखते हैं कि बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली काट दी जाएगी। अपना एक नंबर देते हैं। कॉल करने पर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। सावधान रहने की जरूरत हैं। ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आएं। मैसेज और काॅल आने पर बिजली कंपनी के ऑफिस में जाकर पता जरूर करें। फोन पर निजी जानकारी और ओटीपी किसी को नहीं बताएं।
ये भी पढ़ें - आगरा में आई बेहद सस्ते फ्लैटों की स्कीम: पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर मिलेगा घर, जल्द शुरू होगें रजिस्ट्रेशन