हर दिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खौफ पर ताजमहल की दीवानगी भारी पड़ी। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को 1707 सैलानी दीदार के लिए पहुंचे। सोमवार को महज 1235 पर्यटकों ने ही ताजमहल देखा था लेकिन मंगलवार को इनकी संख्या में 40 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
2 of 8
आगरा किले के सामने सेल्फी खिंचता पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या 241 बनी रही, जिनमें से पांच विदेशी पर्यटक हैं। ताजमहल के खुलने के बाद महताब बाग समेत अन्य स्मारकों में सैलानियों की संख्या बढ़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
3 of 8
सिकंदरा स्मारक पर क्यूआर कोड स्कैन करती पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ताजमहल में सेंट्रल टैंक पर मौजूद डायना सीट पर लेमिनेशन किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने कार्यालय और मुख्य गुंबद पर कालीन तथा कपड़े की चटाई हटवा दी थी। इनकी जगह रबर और प्लास्टिक की चटाई इस्तेमाल की जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ताजमहल में विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले हर पर्यटक की ख्वाहिश सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर फोटो खिंचवाने की होती है। ऐसे में डायना सीट पर हर घंटे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया जा रहा था। संगमरमर की बनी बेंच को केमिकल से कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए उसे मंगलवार की शाम को लेमिनेट करा दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
तापमान ज्यादा तो मशीन नहीं करने देगी प्रवेश
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर एएसआई कर्मचारी द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी, लेकिन मंगलवार की शाम को दिल्ली से दो मशीनें लगाई गई हैं जो ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं। किसी भी पर्यटक का अगर तापमान ज्यादा हुआ तो मशीन उन्हें टर्न स्टाइल गेट तक जाने से पहले ही रोक देंगी। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि दोनों मशीनों को ट्रायल के तौर पर पूर्वी गेट पर लगाया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
तेज धूप में दमकता ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहां मुमताज की कब्र देखने वाले अब ज्यादा
लॉकडाउन से पहले ताजमहल में मुख्य गुंबद के अंदर मौजूद शाहजहां और मुमताज की कब्रों को देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेने वाले पर्यटकों की संख्या महज 10 फीसदी थी लेकिन लॉकडाउन के बाद सोमवार से खुले ताजमहल में 70 फीसदी से ज्यादा पर्यटक मुख्य गुंबद का टिकट भी खरीद रहे हैं।
भीड़ कम होने के कारण मुख्य गुंबद में कब्रों को देखने के लिए समय भी मिल रहा है। पूर्व में भीड़ के कारण सीआईएसएफ जवान और एएसआई के कर्मचारी पर्यटकों को कब्रों के चारों ओर केवल एक चक्कर लगाने देते थे लेकिन अब वह इत्मीनान से कब्रों की पच्चीकारी और गुंबद की स्थापत्य कला को निहार रहे हैं।