फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर फिर लगे ताले, 15 मई तक रहेंगे बंद

Fri, 16 Apr 2021 08:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए एक बार फिर से ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
taj mahal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ताजमहल समेत सभी स्मारक एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार शाम यह आदेश जारी कर दिया। इसके तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे। बता दें कि 2020 में ताजमहल कोरोना के कारण 188 दिन बंद रहा था। 

विज्ञापन


आगरा में शुक्रवार से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारकों पर फिर से ताले लग जाएंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

कोरोना के कारण दूसरी बार बंद हुआ ताजमहल
कोरोना वायरस के कारण दूसरी बार ताजमहल बंद किया गया है। साल 2020 में 17 मार्च से 21 सितंबर तक ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारक बंद रहे थे। आगरा में पहली बार ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारक इतने लंबे समय तक बंद रहे। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिर स्मारकों को बंद करने का आदेश जारी हो गया। ऐसे में आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों को फिर से रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। 

बुधवार को ताज पर महज 2706 सैलानी आए
बता दें कि जब से कोरोना संक्रमण बढ़ा है, तब से ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई थी। बुधवार को ताजमहल पर महज पर्यटक आए। मंगलवार को यह संख्या 2816 थी। महज दो सप्ताह के अंदर ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या 17 हजार से घटकर 2706 रह गई है। बुधवार को पूरे दिन ताज पर पर्यटक कम नजर आए। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें