फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमडाडा में बुखार से मृत बच्चे की ताई और उनके बेटे की भी हालत बिगड़ी

विज्ञापन
नीमडाडा में मृतक बच्चे की ताई और बेटे की बुखार से हालत बिगडी, थम नहीं रहा डेंगू का कहर - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। रविवार को नीमडाडा में बुखार से 8 माह के आरव की मौत हो गई थी। परिजन आरव का झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। सोमवार को उसकी ताई माधुरी (23) और उनके बेटे कुनाल (4) की बुखार से हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। पड़ोस में रहने वाले पूजाराम की 4 वर्षीय बेटी राजनश्री भी बीमारी की चपेट में आ गई। हालांकि डॉक्टर उसकी हालत में सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले आरती (14) और महिला सुषमा में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वायरल के कारण घर-घर लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर जांच की और दवाओं का वितरण कराया। एंटीलार्वा की फॉगिंग कराई गई। गलियों और गांव में जमा कीचड़ और गंदगी की सफाई फिलहाल नहीं कराई गई है, जिससे मच्छर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कई कहने के बाद भी गंदगी की सफाई नहीं हुई है।
वहीं जैतपुर के पुरा गुमान सिंह गांव में डेंगू की दस्तक से दहशत फैल गई है। आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से झोलाछाप से इलाज ले रहे मरीज और उनके तीमारदारों में हडकंप मच गया है। बुखार की चपेट में आए पूर्व प्रधान राजकुमार अपने दो बच्चों अन्नू(9),अंश(7) को लेकर बाह सीएचसी पर इलाज को पहुंचे। तीनों ने जांच में डेंगू न मिलने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि घर-घर चारपाइयों पर बीमार पडे है। इस संबंध में पूछे जाने पर एडी हेल्थ डाक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि गुमान सिंह पुरा के 8 मरीजों की प्रारम्भिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कैंप करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें