फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज 2015 पर स्वाइन फ्लू के कहर का असर

Sat, 14 Mar 2015 01:36 AM IST
फईम खान
विज्ञापन
विज्ञापन
हज 2015 पर स्वाइन फ्लू के कहर का असर पड़ सकता है। मास्क तो पहले ही अनिवार्य है। अब फिटनेस सर्टिफिकेट में स्वाइन फ्लू की जांच को भी शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार ने भारत सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया है। इसी माह मुंबई में होने वाली केंद्रीय हज कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


देश में स्वाइन फ्लू से तकरीबन डेढ़ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत से हज पर जाने वालों लोगों अभी तक पोलियो ड्राप व मैनिंजाइटिस का टीका लगाकर ही भेजते हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऊपर से मिले आदेशों पर केंद्रीय हज कमेटी इसी माह स्वाइन फ्लू की जांच को मेडिकल सर्टिफिकेट में शामिल कर सकती है। उत्तर प्रदेश का 26,666 कोटा है। इसमें आगरा का तकरीबन 297 सीट का कोटा है। 23 मार्च को लखनऊ में लाटरी निकलेगी। 412 लोगों ने आगरा से हज जाने के लिए आवेदन किया है। इसमें 12 लोग रिजर्व कोटे (यानी 70 साल से अधिक उम्र के) के हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें