पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर सभा में फेंका जूता।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को शुक्रवार को फतेहाबाद में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। डौकी के सती माता मंदिर परिसर में आयोजित सभा के दौरान एक युवक ने मंच पर जूता फेंक कर मारा। इससे अफरातफरी मच गई। युवक को हिरासत में ले लिया गया। पूर्व मंत्री सभा बीच में छोड़कर चले गए।