फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोज-रोज लेट आती हो': आगरा में महिला प्रिंसिपल ने टीचर को टोका तो हुई मारपीट... कपड़े फाड़े; देखें वीडियो

Fri, 03 May 2024 05:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक स्कूल की महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल ने शिक्षिका को स्कूल में देरी से आने पर टोक दिया। 
विज्ञापन
महिला प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं स्टाफ बीच बचाव कर रहा है। इससे पहले हाल ही में उन्नाव में भी स्कूल का वीडियो सामने आया। 

विज्ञापन


ताजा मामला आगरा जिले के एक माध्यमिक स्कूल का है, जहां पर एक शिक्षिका और प्रिंसिपल के बीच मारपीट हो रही है और वहां मौजूद स्टाफ दोनों को छुड़ाने की कोशिश करता है। 

विज्ञापन


दरअसल मामला स्कूल में लेट आने का बताया जा रहा है। स्कूल में महिला प्रिंसिपल पहले से मौजूद थी और शिक्षिका के स्कूल पहुंचने पर टोक दिया। जिसके बाद शिक्षिका भड़क गई और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बीच दोनों में जमकर बहस भी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें