मृतक के भाई अवधेश कुमार ने बताया कि पहले दिन से ही सुरजीत की हालत गंभीर बनी हुई थी, इलाज के बाद भी कोई विशेष आराम नहीं मिल रहा था और हालत स्थिर बनी हुई थी। एनएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पल-पल निगरानी भी कर रहे थे, लेकिन शरीर में विषाक्त पदार्थ फैल जाने से संक्रमण अधिक हो गया। यह बात चिकित्सकों ने बताई। इसके बाद इलाज लगातार चला लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 5.10 बजे मौत हो गई।
बता दें कि सुरजीत पर गांव भैंडी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा था, इसका मुकदमा दर्ज होने पर वांछित के रूप में अपनी प्रेमिका गार्गी के पास आकर रहने लगा था। यहां दोनों ने हत्या के मुकदमे में जेल जाने और फिर कभी नहीं मिलने की आशंकाओं के चलते विषाक्त पदार्थ शनिवार की रात किसी समय खा लिया था। रविवार की सुबह मकान मालिक ने लगातार उल्टियां होने की आवाजें सुनीं तब जाकर देखा था। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने दोनों का सुसाइड नोट और विषाक्त खाने से पहले का वीडियो फोन से बरामद किया था।
ये भी पढ़ें -
स्टाफ नर्स आत्महत्या: फोल्डिंग पलंग पर पड़ी थी गार्गी, जमीन पर सुरजीत; दोनों ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द