आगरा में करोड़ों की जमीन कब्जाने में डकैती का केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। सोमवार को दबिश का ड्रामा किया गया। जब तक पुलिस आरोपी निलंबित एसओ जितेंद्र कुमार और बिल्डर कमल चौधरी सहित अन्य के घर पहुंची, सभी फरार हो गए थे। पुलिस उनके घर पर नोटिस थमाकर और चस्पा कर लौट आई। अब पुलिस इनाम घोषित करने से लेकर गैर जमानती वारंट कोर्ट से जारी कराने की बात कर रही है।