फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पिस्टल की डिलीवरी से पहले सप्लायर गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त के खेल का हुआ बड़ा खुलासा 

Sat, 30 Apr 2022 09:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लोहामंडी पुलिस ने जीआईसी मैदान से पिस्टल की डिलीवरी से पहले सप्लायर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिस्टल की डिलीवरी के लिए ग्राहक की राह देख रहा था, तभी पुलिस वहां पहुंच गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जीआईसी मैदान से एक पिस्टल सप्लायर को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी पिस्टल की डिलीवरी देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल और प्रतिबंधित बोर के दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


 पुलिस को उसने विक्रेता और खरीदार का नाम बताया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हथियारों का सप्लायर जीआईसी मैदान पर खड़ा है। पुलिस टीम पहुंची और उसे घेरकर दबोच लिया। थाने में पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम और सिकंदरा क्षेत्र में गैलाना का निवासी बताया। उसकी तलाशी में .32 बोर की पिस्टल और प्रतिबंधित बोर 5.56 एमएम के दो कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। 

15 हजार में खरीदकर 25 हजार में बेचता 

विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह गैलाना निवासी पवन से पिस्टल खरीदकर लाता है। खंदौली के जितेंद्र ने पिस्टल मांगी थी। उसे डिलीवरी देने आया था। पवन 15 हजार में पिस्टल उसे बेचता है। वह उस पिस्टल को 25 हजार में अन्य को बेच देता है। पूर्व में एक पिस्टल बेचने की बात भी कबूल की। वो भी जितेंद्र ने ही खरीदी थी। विक्रम से प्रतिबंधित बोर के दो कारतूस भी बरामद हुए। यह इंसास राइफल में प्रयोग होते हैं। यह कारतूस उसके पास कहां से आए? इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें