फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूकरक्षेत्र आंदोलन : तीर्थनगरी के लिए आयोजित हुई छात्र संसद, राष्ट्रीय युवा शक्ति के साथ विद्यार्थियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
कासगंज के दद्दा पब्लिक स्कूल में सोरों जी को तीर्थ स्थल बनाऐ जाने की मांग करते छात्र संसद । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सुप्रसिद्ध सोरोंजी को तीर्थ स्थल का अधिकारिक दर्जा दिए जाने की मांग रफ्तार पकड़ती जा रही है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन में अब छात्रों ने भी सहभागिता बढ़ा दी है। शुक्रवार को नगर के दद्दा पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

छात्र संसद में बोलते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि आज की छात्र संसद के आयोजन का उद्देश्य जन भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए सूकर क्षेत्र सोरोंजी को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराए जाने की दिशा में रचनात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सूकर क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थस्थल है, परंतु इसकी महत्ता के अनुसार इसको अब तक विकसित नहीं किया गया है। जनता के आक्रोश का यही मुख्य कारण है। सामाजिक संस्था दुलार के मुख्य कार्यकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि यह विडंबना है कि सूकर क्षेत्र अपने अस्तित्व और महत्व की लड़ाई आज भी लड़ रहा है।
राज्य सरकार को इस दिशा में निर्णय लेते हुए जन आकांक्षाओं के अनुरूप सूकर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करना चाहिए। इस मौके पर अजय बाजपेई, मंजू राजपूत, मीना राजपूत, संध्या माथुर, निकिता,राजकुमारी, देवांजलि, बासु सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें