फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष की पूजा अर्चना के साथ सुहागिनों ने रखा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में सोमवार को वट अमावस्या पर सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखा। वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। सावित्री की कथा के साथ घरों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की गई।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया। घर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की। इसके बाद महिलाएं वट वृक्ष के पास पहुंची। शहर के स्टेशन रोड, ऋषि आश्रम, श्री एकरसानंद आश्रम में स्थित वट वृक्ष की सुबह से लेकर शाम तक महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची। वट वृक्ष के साथ माता सावित्री की पूजा की। सुहागिनों ने वट वृक्ष पर 51 और 101 परिक्रमा लगाकर पवित्र धागा बांधा। कस्बा घिरोर, कुरावली, औंछा, बेवर, भोगांव, करहल, कुसमरा, ज्योंती और किशनी क्षेत्र में भी महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की। सोमवती अमावस्या पर जिलेभर में भक्तों ने दान पुण्य किया। शहर में कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया। लोगों ने जिले की गंग नहर और मार्कंडेय सरोवर में स्नान किया।
मैनपुरी। शनि जयंती पर सोमवार को जिलेभर में शनिदेव की पूजा अर्चना की गई। शहर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ।
श्री भीमसेन महाराज मंदिर में स्थापित शनि देव की प्रतिमा का अभिषेक कर भक्तों ने पुष्प अर्पित किए। देरशाम भंडारा हुआ। शनि अमावस्या पर भगवान शनिदेव का मंत्रोचारण के साथ अभिषेक हुआ। हवन में भक्तों ने आहुतियां दीं। ग्रामीण अंचल में लोगों ने घरों में ही पूजा की। सूर्यास्त के बाद स्नान कर हरड़ का तेल शरीर पर लगाया। घर की पश्चिम दिशा में चौकी रख कर उस पर काला वस्त्र बिछाकर श्याम रंग के नीले लाजवंती फूल और पीपल के पत्तों के बीच शनि यंत्र स्थापित किए। सरसों के तेल का दीपक और धूपबत्ती जलाकर शनिदेव की आराधना की। श्री भीमसेन महाराज मंदिर पर पुजारी साहब लाल तिवारी, कृष्ण कुमार अवस्थी, शीलू शुक्ला, अनुज तिवारी, हेमंत चांदना, पुनीत चांदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें