फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला दौलत में एक मकान से करीब छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत में रविवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ दिए। चोर करीब छह लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है पर घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह रविवार को परिवार के साथ घिरोर के गांव नायकूड-कोसमा में एक रिश्तेदारी में दावत में गए थे। रात में किसी समय चोर ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए और करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह घर लौटने के बाद चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी के अनुसार चोर चार सोने की चूड़ी, दो चेन, कॉलर, छह अंगूठी, सीतारामी व 3.90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें