फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ईद पर पिकनिक मनाने आए थे नौ दोस्त, नहर में नहाते समय पांच हुए लापता; चार बचाए गए

Thu, 11 Apr 2024 04:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

ईद की नमाज के बाद नौ दोस्त मौज मस्ती करने के लिए निकले थे। वे घूमते हुए हजारा नहर के पास पहुंच गए। यहां वे सभी नहाने के लिए नदी में कूद पड़े।

 
विज्ञापन
पांच दोस्त डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद पर पड़ोसी जनपद एटा से पिकनिक मनाने आए 9 किशोर नहर में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। डूबते किशोरों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने चार किशोरों को बचा लिया और पांच डूबकर लापता हो गए। गोताखोरों ने काफी देर तक किशोरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई तो पीएसी की फ्लड यूनिट ने लापता किशोरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन किसी डूबे किशोर को देर सायं तक सर्च टीम बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन



 

यह हादसा बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे करीब हुआ। पड़ोसी जनपद एटा के नगला पोता निवासी सलमान (17) पुत्र युसूफ, आशिफ (17) पुत्र अकील, सोहेल (17) पुत्र छोटे, फैजान (15) पुत्र सत्तार, जाहिद(17) पुत्र मेहंदी हसन, फरमान (17) पुत्र मुन्ने, बारथर निवासी रोहित (15) पुत्र रफीक, इस्लाम नगर निवासी शाहिद (16) पुत्र हमीद, निधौली रोड निवासी अभिषेक (15) पुत्र रामभरोसे नदरई झाल के पुल के पिकनिक प्वाइंट पर आए। ईद की मस्ती के लिए पहुंचे किशोर नहर में नहाने के लिए उतर गए।

 

नहर में नहाते हुए युवक जमकर मस्ती कर रहे थे। किशोर कंधे पर बैठकर छलांग लगा रहे थे और इसका वीडियो बनवा रहे थे। नहाने की मस्ती में सभी किशोर गहरे पानी की ओर चल गए। सबसे पहले किशोर अभिषेक डूबने लगा। उसके बचाने के लिए शाहिद कोशिश करने लगा, लेकिन शाहिद भी डूबने लगा। इसी तरह एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में सभी किशोर डूबने लगे। डूबते किशोरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर नहर पर मौजूद गोताखोरों ने नहर में युवकों को बचाने के लिए छलांग लगा दी।

 

गोताखोरों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए रोहित, सोहेल, फैजान एवं फरमान को बचा लिया। पांच अन्य किशोर लापता हो गए। जिनकी देर शाम तक तलाश जारी रही। डीएम सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पीएसी की फ्लड यूनिट सर्च ऑपरेशन में लगाई है। देर सायं तक कोई लापता बरामद नहीं हो सका था।
 
विज्ञापन

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि  ईद पर झाल के पुल पर पिकनिक मनाने आए नौ किशोर नहर में नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गए। चार को गोताखोरों ने बचा लिया, पांच लापता की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें