फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवा सीख रहे अर्हं योग

विज्ञापन
एमडी जैन इंटर कॉलेज में योग करते युवक-युवतियां। संवाद - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। मुनि प्रणम्य सागर और मुनि चंद्र सागर महाराज के सानिध्य में एमडी जैन इंटर कॉलेज परिसर में स्थित श्री शांति सागर सभागार में शनिवार को दो दिवसीय अर्हं अभ्युदय शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के सीए, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवा अर्हं योग शिविर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन शिविर में 54 युवाओं को मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने अर्हं योग की जानकारी दी। बताया कि अर्हं योग की पांच मुद्राओं के माध्यम से वह तन व मन दोनों को निरोग बना सकते हैं। तनाव से भी बचा जा सकता है। अर्हं योग का प्रशिक्षण भी दिया। अभिभावकों को भी अर्हं योग के बारे में बताया। बच्चों को इससे जोड़ने के लिए प्रेरित किया।धर्मसभा में मुनिश्री ने छात्रों को गलत और सही में अंतर करने, अपने आप को पहचानने, भ्रमित करने वाले लोगों से दूर रहने का मार्गदर्शन किया। आगरा दिगंबर जैन परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक मनोज जैन ने किया। परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन, अर्थमंत्री राकेश जैन, अनंत जैन, पवन जैन, कुमार मंगलम जैन, अंकेश जैन, शुभम जैन, नयन जैन, सौम्य जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें