फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को पढ़ाया जाएगा यातायात के नियमों का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय महाविद्यालय में जनपद स्तरीय वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क हादसों के कारणों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन फरीदुद्दीन ने कहा कि सड़क हादसे मानवीय भूल की वजह से होते हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, नींद या नशे में वाहन चलाना, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण हैं। हादसों को रोकने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात के नियम बने हुए हैं। इन नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत ने कहा कि बढ़ती सड़क हादसों की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं तथा उसमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी विभागों के माध्यम से 31 मई तक जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा अभिमुखीकरण, प्रशिक्षण, गोष्ठी, रैली, वाल राइटिंग, पोस्टर, पेंटिंग ,क्विज, निबंध, स्लोगन लेखन तथा शपथ ग्रहण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफरोज आलम ने कहा कि कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले जिले के सभी 35 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि 23 मई को अपने संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करें। इसके बाद 29 मई को फिर से कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। इस दौरान केए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एके रुस्तगी, नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रानू शर्मा भी उपस्थित रहीं। संचालन कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय ने किया। तकनीकी सहयोग डॉ. हेमंत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें