फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजीटल लाइब्रेरी से अच्छे से तैयारी कर सकेंगे छात्र-प्रेमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। डिजीटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रों को लाभ मिलेगा। इससे वह प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। यह बातें भगवान आश्रम के समीप मां सरस्वती डिजीटल लाइब्रेरी के उदघाटन के दौरान विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहीं। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में इस प्रकार की लाइब्रेरी की महती आवश्यकता थी। जिसके प्रारंभ होने से स्थानीय छात्र पूरा लाभ ले सकेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य सुमनलता गौतम ने कहा कि छात्रों को अब लाइब्रेरी के लिए आगरा की दौड़ नहीं लगानी होगी। बड़े शहरों की तर्ज पर यह नगर में एक अच्छा प्रयास है। रूपेश शुक्ला, आकाश शर्मा, हनुमंत बघेल, रामतीर्थ सिंह चक, दुष्यंत जादौन, देवांशु उपाध्याय, नीतेश गौतम, लोकेश जादौन, कौशल किशोर उपाध्याय, संजय परमार, राममोहन श्रीवास्तव, सुशील पचौरी, राजीव परमार, जोंटी चौधरी, पंकज गौतम, जुगल गौतम, नितिन गौतम, जितेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें