फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लखनऊ तक का सफर हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अब लखनऊ तक का सफर आसान हो गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास के बाद रोडवेज ने मैनपुरी से लखनऊ तक के लिए बस सेवा शुरू की है। सुबह मैनपुरी से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस दोपहर में लखनऊ से चलेगी।
विज्ञापन

मैनपुरी से लखनऊ तक सीधी बस चलाने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास के बाद रोडवेज ने मैनपुरी से लखनऊ तक बस का संचालन शुरू कर दिया है। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। यात्रियों का कहना है कि मैनपुरी से सीधे लखनऊ तक के लिए शुरू हुई बस सेवा का यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं यात्री प्रयागराज तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग भी कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि मैनपुरी से हररोज बड़ी संख्या में लोग हाईकोर्ट में तारीख करने प्रयागराज जाते हैं। यहां के लिए बस सेवा शुरू होने से इन लोगों को फायदा मिलेगा।
सुबह छह बजे जाएगी बस
मैनपुरी डिपो की बस सुबह छह बजे मैनपुरी से लखनऊ जाएगी। मैनपुरी से लखनऊ तक का किराया 254 रुपये लगेगा। बांगरमऊ होते हुए बस सुबह 11.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। चारबाग बस स्टैंड से दोपहर दो बजे बस मैनपुरी के लिए वापस रवाना होगी।
विज्ञापन

लखनऊ तक बस का संचालन अच्छी बात है, लेकिन कम से कम दो बसों का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। अभी तक लखनऊ जाने के लिए केवल कानपुर तक ही बस मिली थी। अब परेशानी कम हो जाएगी।
अरुण तोमर, जीवालाल कॉलोनी
लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने का फैसला स्वागत योग्य है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। प्रयागराज में हाईकोर्ट होने के कारण मैनपुरी से लोग रोजाना वहां जाते हैं। प्रयागराज तक के लिए बस सेवा शुरू की जानी चाहिए।
-हेमंत पचौरी, पचौरी कंपाउंड
वर्जन
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए लखनऊ तक की बस सेवा शुरू की है। यात्रियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। इलाहाबाद तक के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें