फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूलों में अभ्यास कर रहे विद्यार्थी

Tue, 07 Jan 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की चहल कदमी अब नजर आने लगी है। पर्व के दौरान स्कूल स्तर पर होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को विद्यार्थियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन

कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन व कोमल प्रसाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधार्थी बैंडबाजों के साथ 26 जनवरी को लेकर अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालय, स्कूलों और निजी संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की भागेदारी बढ़ेगी। बाजार में दुकानों पर तिरंगे सजने लगे हैं। सभी स्कूलों, महाविद्यालयों में तरह-तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने के लिए शिक्षकों द्वारा बच्चों की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रोज परेड, डांस, भक्ति गीत, नाटक, भाषण, बैंडबाजों, घोंष, सहित राष्ट्रीय गीत वाले कार्यक्रमों सहित अन्य विधाओं पर अपनी रिहर्सल कर रहे है। सरकारी व निजी स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों ने मंगलवार को कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद देशभक्ति का जज्बा व जुनून के बीच में अभ्यास कर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें