शहर के मोहल्ला अवध नगर में जागरुकता रैली निकालतीं गंगा सहाय की छात्राएं।
मैनपुरी। श्री गंगा सहाय कन्या इंटर काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अवध नगर में संचालित हो रहा है। स्वयंसेविकाओं ने दूसरे दिन शिक्षा एवं रोजगार विषय पर रैली निकाली। गली-गली जाकर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया कि शिक्षा होगी तभी रोजगार संभव है। स्वयंसेविकाओं ने आज का यही विचार है शिक्षा हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है आदि नारे लगाए।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि विकास मिश्रा सहायक जिला रोजगार अधिकारी और विशिष्ठ अतिथि रवीश मिश्रा वरिष्ठ सहायक सेवा योजना कार्यालय रहे। मुख्य अतिथि सेवा योजना के आदर्श वाक्य को याद दिलाते हुए सेविकाओं को बताया कि हमारे अंदर समाज और राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा का भाव होना चाहिए।
इसीलिए राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है कि मैं नही बल्कि तुम और हमें इसी आदर्श वाक्य को अपने आचरण में उतारते हुए जीवन भर समाज हित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नारायण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी निशा सक्सेना, ललिता शाक्य, गुंजन, हरिशंकर, अंशुल भदौरिया उपस्थित रहे।