कासगंज मिशन मोहनपुर में धरना देते छात्र व आंदोलनकारी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मोहनपुर को ब्लॉक बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन लगातार जारी है। अब इस आंदोलन में छात्र भी शामिल हो गए हैं। रामलीला मैदान में चल रहे धरने में मंगलवार को छात्र भी शामिल हुए। हाथ में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते हुए यह छात्र रामलीला मैदान पहुंचे। तो पूरे नगर के निवासियों में जोश भर गया।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि मोहनपुर को विकासखंड बनाया जाना अत्यावश्यक है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि जनहित और विकास को देखते हुए ब्लॉक घोषित करें, ताकि यहां बिजली पानी सड़क सुरक्षा शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। सुबोध पंडित ने कहा कि आज बच्चा-बच्चा इस आंदोलन से जुड़ चुका है। आदर्श गुप्ता ने कहा कि हम लगातार सरकार के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं।
इस दौरान मुन्ना लाल यादव, राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, दिनेश शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवेश मिश्रा, चंद्र भान मिश्रा, चंचल पंडित, सुरेश चंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, ऋषभ गुप्ता, अजीत गुप्ता, सहित एसडीएस पब्लिक स्कूल, मोहनपुर सरस्वती ज्ञान मंदिर मोहनपुर एवं एसआरडी पब्लिक स्कूल के छात्र मौजूद रहे।