फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में नर्सिंग की छात्रा से छेड़छाड़: विरोध पर सिरफिरे ने दी जिंदा जलाने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Sep 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा को सिरफिरे छात्र ने गर्लफ्रेंड न बनने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी है। इससे दहशत में आई पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बीएससी नर्सिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर के निजी विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग कर रही छात्रा के साथ कॉलेज के ही छात्र ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने कॉलेज जाते समय रास्ते में छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर छात्रों को जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने थाना शिकोहाबाद में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आए दिन करता है छेड़छाड़  
पीड़ित छात्रा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र, जिसका नाम शिवम है। वह आए दिन कॉलेज आते-जाते समय उसका पीछा करता है। घूरता रहता है। कॉलेज जाते समय रास्ते में अक्सर छेड़छाड़ करता है और अश्लील इशारें करता है। तीन सितंबर को आरोपी छात्र ने हद पार कर दी।  

आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि तीन सितंबर को सुबह तकरीबन सवा 10 बजे जब वह टेंपो से उतर कर कॉलेज जा रही थी, तभी आरोपी छात्र शिवम ने उसका रास्ता रोक लिया। उसका हाथ पकड़ कर उससे गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहा। छात्रा ने साफ इंकार कर दिया और उसकी हरकतों को विरोध किया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनी तो पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दूंगा। 
 

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
युवक की हरकतों और धमकी से दहशत में आई पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को बताया। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी छात्र शिवम के खिलाफ आईटी एक्ट और छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें