फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर के लिए निकला छात्र हुआ गायब, मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र घर नहीं पहुंचा। उसका बैग टूंडला स्टेशन पर रखा मिला। बैग में मिले परिचय पत्र के माध्यम से पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन के अपहरण की आशंका पर पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से छात्र को अलीगढ़ बस स्टैंड से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के गांव महारथपुर थाना अकराबाद निवासी योंगेद्र पाल सिंह की गांव में दुश्मनी चल रही है। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने अपने 14 वर्षीय पुत्र ऋषभ को बहनोई सतेंद्र पाल सिंह निवासी पंचवटी कालोनी टूंडला के घर भेज दिया है। ऋषभ टाइनी टोट्स इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद वह सीधे रेलवे स्टेशन आया और बैग व टाई-बेल्ट स्टेशन पर छोड़कर गोमती एक्सप्रेस में सवार हो गया। लावारिस हालत में बैग मिलने के बाद पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो छात्र वहां घूमता हुआ दिखा। पुलिस ने अलीगढ़ स्टेशन पर छात्र की फोटो भेजकर उसकी तलाश कराई। रिश्तेदार भी अलीगढ़ पहुंच गए। छात्र को अलीगढ़ स्टेशन के बाहर से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र ने दो युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने की बात पुलिस को बताई। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि छात्र घर जाने को ट्रेन में सवार होकर अलीगढ़ पहुंच गया था। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें