फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह का खुलासा नहीं

Wed, 20 Mar 2024 07:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। छात्रा बुलंदशहर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा स्थित ईश्वर नगर में मंगलवार रात को बुलंदशहर की रहने वाली छात्रा वर्षा सिंह (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। किराए पर कमरा लेकर 6 महीने से रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ईश्वर नगर निवासी तरुण प्रताप सिंह एलआईसी एजेंट है। उन्होंने रात में पुलिस को सूचना दी। बताया कि बुलंदशहर के नरोरा घाट की रहने वाली छात्रा वर्षा सिंह 6 महीने से किराए पर रह रही थी। वह आरओ और ए आर ओ  की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 

एलएलबी कर रखा था। उनके बच्चों को भी ट्यूशन दिया करती थी। रात में उसके एक परिचित ने फोन किया। बताया कि फोन नहीं उठा रही है। अनहोनी की आशंका जताई। इस पर उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। इसके बाद शव को उतारा गया। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। फिलहाल जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें