आगरा। शमसाबाद क्षेत्र के गांव में किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपनी ननिहाल में रहती है। परिजन के मुताबिक सोमवार की रात करीब 12 बजे गांव के ही दो युवक किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गए। इधर, किशोरी के घर से लापता होने पर उसकी खोजबीन की गई। गांव से कुछ दूरी पर ही दोनों को किशोरी के साथ पकड़ा गया। परिजन का आरोप है कि प्रधान और उनके साथ रहे लोगों ने किशोरी को युवकों से छुड़ाया। घर आने पर किशोरी ने बताया है कि पीयूष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने उसे धमकाया। थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद