फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्रधानाचार्य की सजा से बेहोश होकर गिरा छात्र, अभिभावक ने किया हंगामा

Wed, 20 Dec 2023 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में प्रधानाचार्य की सजा से एक छात्र स्कूल में बेहोश होकर गिर गया। खबर मिली तो अभिभावक स्कूल पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रधानाचार्य की सजा से एक छात्र बेहोश हो गया। जानकारी पर छात्र के परिजन ने मंगलवार को स्कूल में हंगामा किया। किसी गलती को लेकर प्रधानाचार्य ने छात्र को मैदान में खड़े होने की सजा दी। 

विज्ञापन


छात्र के अभिभावक का आरोप है कि कई घंटे उनके बच्चे को खड़ा रखा गया। इस वजह से मैदान में बेहोश होकर गिर गया। इससे चोटें भी आई हैं। स्कूल में शिकायत की, तो प्रधानाचार्य का पक्ष लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला वीरी सिंह इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: पुलिस ने बावरिया गिरोह के बदमाश को दबोचा, 'दिन में रेकी और रात में चोरी करके हो जाते फरार'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभिभावक की तरफ से पुलिस और शिक्षा अधिकारियों से शिकायत नहीं की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा कोई मामला हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें