फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छात्र को पता ही नहीं चला और खाते से हो गया लाखों का लेनदेन; पुलिस पहुंची तो हो सकी जानकारी

Thu, 02 Nov 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 छात्र के खाते से लोखों का लेनदेन हो गया और उसे जानकारी तक नहीं थी। पुलिस जब छात्र के घर पहुंची तो उसे जानकारी हो सकी। 
 
विज्ञापन
कमला नगर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक छात्र को नौकरी का झांसा देकर उसका बैंक खाता खुलवाया गया। इसके बाद दस्तावेज लेकर ओटीपी पूछ लिया। खाते की पासबुक घर भेज दी। खाते में लाखों रुपये का लेनदेन किया। पुलिस के घर पहुंचने पर छात्र को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित छात्र ने कमलानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वेदप्रकाश बघेल बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया कि 20 जून 2023 को उसके फोन पर एक कॉल आई। अच्छी सैलरी पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। हां करने पर बैंक में खाता खुलवाया गया। जरूरी दस्तावेज ले लिए। बैंक से आया ओटीपी भी पूछ लिया। कुछ दिनों के बाद घर पर बैंक पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड आ गया। मगर, नौकरी नहीं लगी। 

22 अक्तूबर को पुलिस घर पर पहुंची। उन्होंने खाते में लाखों रुपये का लेनदेन होने की जानकारी दी। बैंक से पासबुक में एंट्री कराने पर पता चला कि साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग से लेनदेन किया है। कमला नगर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें