फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पराली जलाने वालों पर प्रशासन की नजर, पांच किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पराली जलाता किसान (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में पराली जलाने के आरोप में पांच किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों को किसानों को जागरूक करने के साथ पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कुछ किसान खेतों पराली जला रहे हैं। इसके चलते प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मांट क्षेत्र के गांव हरनौल में मुकेश कुमार, गांव लक्ष्मण पुरा में रामबाबू और सिर्रेला में धारा सिंह, भूरा और सुरेशचंद्र के खिलाफ खेत में पराली जलाने का आरोप है। इन किसानों के खिलाफ दो थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुरीर इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि कृषि विभाग के कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 


वायु प्रदूषण रोकने के लिए खेतों में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त है। जिले में कृषि विभाग 51 गांव को चिह्नित करके निगरानी कर रहा है। साथ ही जनपद में अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। पिछले साल पराली जलाने के मामले जनपद में प्रकाश में आए थे। अधिकतर मामले छाता तहसील के गांव में थे। अबकी बार कृषि विभाग ने 51 गांव को चिह्नित किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में पराली के धुएं से बढ़ गया प्रदूषण, 201 रहा एक्यूआई

कृषि विभाग ने जुर्माना भी तय कर दिया। ऐसे किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की रणनीति भी तय कर ली है। उप कृषि निदेशक धुरेंद्र सिंह के अनुसार दो एकड़ से कम पर 2500 रुपये, पांच एकड़ तक पांच हजार रुपये, पांच एकड़ से अधिक पर 15 हजार का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा पराली जलाता हुआ कोई किसान मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें