फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष की 91 प्रतिशत की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूलने के लिए सीधे शासन से लक्ष्य दिया जा रहा है। सितंबर माह में मिले लक्ष्य के सापेक्ष बिजली विभाग ने 91 प्रतिशत की वसूली की है।
विज्ञापन

सितंबर में मैनुपरी को बिजली का बकाया वसूलने के लिए कुल 24.85 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष विभाग ने 22.67 करोड़ की वसूली की है। वसूली का प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 91 प्रतिशत है। खंडवार अगर बात करें तो प्रथम खंड में 10.15 करोड़, द्वितीय खंड में 6.40 करोड़ और तृतीय खंड में 6.12 करोड़ की धनराशि वसूली गई।
अक्तूबर में धान की बिक्री के बाद वसूली का प्रतिशत और बढ़ने की बिजली विभाग को उम्मीद है। वसूली का प्रतिशत बेहतर होने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जिले के अधिशासी अभियंता, उप खंड अधिकारी, अवर अभियंता व अन्य स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग लगातार सुधार की ओर अग्रसर है। सितंबर में वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष 91 प्रतिशत वसूली की गई। ये पूरे विभाग की मेहनत का नतीजा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय से अपना बिल जमा करें, ताकि उन्हें बिजली उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

-रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें