सर्दियां शुरू लेकिन अब तक नहीं आई सर्दी यूनिफॉर्म
सर्दियों का आगाज हो चुका है। अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही सोमवार को अधिकांश लोगों के गर्म कपड़े भी निकल आए। इधर परिषदीय स्कूलों में आने वाले बच्चे बगैर जूते और स्वेटर के आने को मजबूर हैं। जिले के करीब 28 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में शासन से मिलने वाली 1200 रुपये की धनराशि अब तक नहीं पहुंची है। यह आंकड़ा कुल पंजीकृत छात्रों का करीब 30 प्रतिशत है। यानि 50,000 से ज्यादा छात्रों के अभिभावकों को अब भी यूनिफाॅर्म के लिए धनराशि का इंतजार है।
ये भी पढ़ें - प्रेमिका का कत्ल: प्रेमी के खौफनाक इरादे न भांप सकी, देती रही मेहनत की कमाई...वो रकम ही बन गई मौत की वजह
सर्दी का हुआ अहसास
सोमवार को सुबह शहर में कोहरा छाया। ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दियों का अहसास हुआ। पब्लिक और कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी जहां स्वेटर आदि से लैस होकर स्कूल पहुंचे वहीं परिषदीय स्कूलों में बच्चों को ठिठुरते हुए देखा गया। बिचपुरी ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ एक बच्चे के अभिभावक के अकाउंट में यूनिफाॅर्म की धनराशि पहुंची है तो वहीं एक अन्य विद्यालय में 86 बच्चों में से एक के खाते में भी धनराशि नहीं पहुंची है।
ये भी पढ़ें - फतेहपुर सीकरी: रील बनाने के लिए बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाईं साइकिलें, दर्ज हुआ मुकदमा