फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driver Strike: नए कानून के विरोध में हड़ताल, बेवर और छिबरामऊ डिपो की 81 बसों के पहिए थमे, भटके यात्री

Mon, 01 Jan 2024 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। मैनपुरीक के  बेवर और छिबरामऊ डिपो की 81 बसों के पहिए थमे तो यात्री परेशान हो गए।
 
विज्ञापन
Driver Strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में मैनुपरी, बेवर और छिबरामऊ डिपो के चालकों ने सोमवार को सुबह से ही चक्का जाम कर दिया। मैनपुरी डिपो की बसों का संचालन तो 10 बजे के बाद शुरू करा दिया गया, लेकिन बेवर और छिबरामऊ डिपो की सभी 81 बसें शाम तक भी नहीं चलीं। इससे यात्री भटकते नजर आए। चालक बस स्टैंड पर ही प्रदर्शन करते रहे, लेकिन बस ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


सुबह बस स्टैंडों पर जब यात्री पहुंचे तो चालकों ने बस ले जाने से इन्कार कर दिया। इसी के चलते मैनपुरी बेवर और छिबरामऊ डिपो की एक की बस का संचालन सुबह 10 बजे तक नहीं हुआ। 10 बजे मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने चालकों को समझा-बुझाकर बसों को रवाना लिया। लेकिन बेवर डिपो के चालक और छिबरामऊ डिपो के चालक किसी भी सूरत में बस ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने डिपो में बसें खड़ी कर बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। बेवर में चालकों ने जाम लगाने की भी सुबह 11 बजे कोशिश की। लेकिन पुलिस की सतर्कता से जाम खुल गया। 

चक्का जाम के चलते बेवर डिपो की 53 बसें और छिबरामऊ डिपो की 28 बसें नहीं चल सकीं। दिन भर लोग बसों के इंतजार में भटकते रहे, लेकिन चालकों ने उनकी एक नहीं सुनी। एआरएम बेवर एससी शंखवार ने भी बस स्टैंड जाकर चालकों को बस संचालन के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए। बसों का संचालन न होने से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। किसी ने निजी वाहन बुलाकर सफर किया तो कोई पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़ा। चालकों ने एक सुर में कानून को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें