फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा को हर बूथ तक करें मजबूत : विजया तिवारी

विज्ञापन
कासगंज के भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल महिला मोर्चा की पदाधिकार - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें महिला मोर्चा को मजबूत करने एवं प्रत्येक बूथ पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विजया तिवारी ने कहा कि महिला मोर्चा को जनपद में मजबूत करना है। प्रत्येक बूथ पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें ओर भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिनकी जानकारी महिलाओं को दें। क्षेत्रीय प्रमुख शोध विभाग सीमा यादव ने कहा कि आगामी चुनावों में महिलाओं की खासी भूमिका रहेगी। जिलाध्यक्ष डॉ. सांत्वना पराशरी ने कहा कि महिला मोर्चा हर बूथ पर सशक्तिकरण का कार्य कर रहा है। मंच का संचालन किरण सोलंकी ने किया। इससे पूर्व अतिथियों का जिलाध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
क्षेत्रीय सदस्य मनीषा गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख युवा मोर्चा प्रीति चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा ने भी संबोधन किया। बैठक में अनीता उपाध्याय, ममता चौहान, ममता राजपूत, स्नेहलता, लता चौहान, अनीता गुप्ता, नीरज चौहान, प्रियंका पुंढीर, नेहा चौहान, प्रियंका शर्मा, आशा शर्मा, निशा चौहान, सीमा, सरोज, ज्योति के अलावा सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें