कासगंज में भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव किसानों की बैठक करते।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 3 अक्तूबर को भारतीय किसान यूनियन (भानु) प्रदेश कार्यालय इमलिया पर किसान महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई गई। गांव-गांव यात्रा चलाए जाने पर मंथन हुआ।
राष्ट्रीय सचिव अरुण चौहान ने कहा कि भाकियू भानु के पांच हजार से ज्यादा किसान जनपद से प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां प्रदेश भर के किसानों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह संबोधित करेंगे। किसान आयोग का गठन करने एवं कर्जा माफ की मांग की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से भी बात करेंगे। जिला अध्यक्ष बृजेश चौहान ने कहा है 11 सितंबर से 30 सितंबर तक गांव-गांव किसान यात्रा चलाई जाएगी। जिससे किसानों को यूनियन से जोड़कर संगठन मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री कल्याण सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रदेश महासचिव सोनी वशिष्ठ, बदन सिंह यादव, प्रदेश संगठन मंत्री अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष सुशील कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, उपाध्यक्ष बबलू पुंढीर मौजूद रहे।