फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों का ठहराव समय बढ़ा, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और राहत भरा कदम उठाया है। स्टेशन पर यात्रियों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए यहां से गुजरने वाली 20 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है।
विज्ञापन

ईदगाह रेलवे स्टेशन पर पहले ट्रेनों के रुकने का समय कम होने के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन पकड़ने या उतरने में भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब ठहराव का समय बढ़कर 5 मिनट होने से यात्री बिना किसी तनाव के सुरक्षित अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा इस बदलाव से पार्सल और सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान कम समय के कारण सामान छूट जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
इन ट्रेनों के समय में किया गया है संशोधन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया गया है। इनमें बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस (19037-19038), वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस (14853-14854, 14863-14864 और 14865-14866), आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस (15055-15056), बांदीकुई-बरेली ट्रेन (54355-54356), कोटा-यमुना ब्रिज ट्रेन (59813-59814), रतलाम-आगरा फोर्ट ट्रेन (19817-19818), कासगंज-आगरा फोर्ट ट्रेन (55333-55334) और आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस (12195-12196) शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रेन 19037 अब शाम 6:45 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 6:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन 15055 रात 9:05 बजे पहुंचेगी और 9:10 बजे रवाना होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अधिकांश ट्रेनों की संशोधित समय-सारणी 31 अक्तूबर और एक नवंबर से लागू होगी, जबकि ट्रेन संख्या 12195-12196 के लिए बदलाव एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें